रायगढ़। नगर निगम के 48 वार्डों में से भारतीय जनता पार्टी के 33 पार्षद चुनाव जीत कर आये हैं। इन पार्षदों में 16 महिलाएं शहर सरकार का हिस्सा बनी है। इस लिहाज से तकरीबन 50 प्रतिशत महिलाएं चुनाव जीत कर आई है। ऐसे में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।
रायगढ़ नगर निगम में भाजपा के 33 पार्षद चुनाव जीते हैं जिनमें से 15 महिलाएं हैं। चूल्हा-चौका के साथ ही शहर सरकार में शामिल हो रही महिला पार्षदों में वार्ड क्रमांक 2 से नेहा देवांगन, वार्ड क्रमांक से 8 ज्योति यादव, वार्ड क्रमांक 11 से अन्नू सारथी, वार्ड क्रमांक 18 से पूनम सोलंकी, वार्ड 22 से सरिता केशव जायसवाल, वार्ड 24 से त्रिवेणी डहरे, वार्ड 25 से श्वेता सिंह क्षत्रिय, वार्ड 26 से सरिता राजेन्द्र ठाकुर, वार्ड 29 से जानकी भारद्वाज, वार्ड 31 से त्रिनिशा चौहान, वार्ड 39 से संगीता मुक्कू यादव, वार्ड 40 से शोभा देवांगन, वार्ड 41 से आशा खडिय़ा, वार्ड 44 से मोनिता राजकमल पटेल व वार्ड 47 से संंतोषी पदुमलाल परजा शामिल हैं।
आंकड़ों को यदि देखें तो 33 में से 15 महिलाएं हैं जो कि कुल भाजपा पार्षदोंं की संख्या का तकरीबन 50 प्रतिशत है। भाजपा सरकार ने नारी सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न योजनाएं शुरू की है जिसमें सबसे प्रमुख महतारी वंदन योजना है। वहीं 50 प्रतिशत महिलाओं का जीत कर आना भी कहीं न कहीं नारी सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढऩा है।